उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
बिजयनगर 08 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) मसूदा उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा की अध्यक्षता में आज आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु उपखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपखंड स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास अधिकारी मसूदा को ग्राम स्तरीय प्रभारी अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका विजयनगर एवं मसूदा को नगरीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया ।
इस दौरान 12 अगस्त को उपखंड स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन एवं 13 अगस्त को तिरंगा मैराथन नगरपालिका विजयनगर में आयोजित की जाएगी एवं साथ ही 13 अगस्त को मसूदा में तिरंगा मेला आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए एवं शहीदों के सम्मान में दीपदान कार्यक्रम 14 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एवं उपखंड स्तर पर आयोजन बाबत दिशा निर्देश दिए इस दौरान विकास अधिकारी पंचायत समिति मसूदा , अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मसूदा , सीबीईओ मसूदा आदि मौजूद रहे ।