पारा में आयोजित हुआ पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संम्बल पखवाड़ा शिविर
सावर 07 जुलाई ( केकड़ी पत्रिका) पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संम्बल पखवाड़ा शिविर ग्राम पंचायत पारा मुख्यालय में आयोजित किया गया।
कैम्प में क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ,उपखंड अधिकारी सुभाष हेमानी जिला देहात महामंत्री रायचंद बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा,सावर पंचायत समिति विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा, तहसीलदार बंटी राजपूत, नायब तहसीलदार अर्पिता चौधरी की गरिमामय उपस्थिति रही।
कैंप में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 4 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए साथ ही अन्य विभागों के अंतर्गत पचासों लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं मे लाभ प्रदान किया गया ! क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कैंप में उपस्थित ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे उक्त कैंपों में अधिक से अधिक योजनाओं में भागीदारी निभाने का आह्वान किया ! समारोह का संचालन स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच ने किया ! कैंप में मुख्य अतिथियों द्वारा हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया ।
- सावर से हंसराज खारोल की रिपोर्ट