14 June 2025
Screenshot_2025-05-12-18-17-37-89_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

सफल हैं भारत का ऑपरेशन सिन्दूर ,

पाकिस्तान पर हो रहे प्रहार बदस्तूर!

निहत्थों के तुमने बेवजह पल में प्राण हरे,

गरज रहे राफाल थर थर आतंकी काँप रहे!

मृत्यु सन्निकटआन खड़ी हुई अब भांप रहे!

मांग भरी चुटकी सिन्दूर की कीमत जान रहे!

कपटी कुचाली नापाक इरादे तेरे सदा रहे,

जन्नत धरती का उसे दोजख तुम बना रहे!

चिंघाड़ रही भारत की बेटियां आगाज रहे,

जांबाज सिपाही कराची लाहौर तक गरज रहे!

आतंकी अड्डे नष्ट कर दिये जिनको तूने पाले,

अब आंसू बहाने वाले नही रहे पड़ रहे लाले!

तेरे कुचक्र नापाक मनसूबे पर पानी फेर रहे,

भारत नारी धधकी ज्वाला चिंगारी भान रहे !

रणचंडी भैरवी काल रात्रि शिवा महागौरी,

नारी अस्मिता कुत्सित वार महा प्रलयंकारी!

त्रेता में सीता हरण किया रावण अहंकारी,

समूल कुल नष्ट किया राम लखन धनुधारी!

दुशासन ने भरी सभा मे खींची द्रोपदी सारी,

लाज बजायी अबला की सुदर्शन चक्र धारी!

कौरव कुल वंश नष्ट हुआ जाने दुनिया सारी,

आतंकी तूने नीति नही अनीति करी भारी!

जीवन के सपने संजोये मांग भरी सिन्दूर,

बेकसूर लोगों को मारा जो घूम रहे कश्मीर!

नर पिशाच दरिन्दों का किला ढह जायेगा!

तेरी कब्र खोदने वाला भी नही रह पायेगा!

जो कहते अबला जीवन तेरी यही कहानी,

आँचल में दूध आंख में भरा हुआ बस पानी!

कर्नल सोफिया विंग कमांडर व्योमिका सिंहनी ,

दोनों मिलकर आतंकी को पिला रही पानी!

घर मे जाकर गोली मारी हम स्वाभिमानी,

ऑपरेशन सफल रहा सिन्दूर हिन्दुस्तानी।

  • गोविन्द नारायण शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page