भाजपा श्री गणेश चौकी मंडल कादेड़ा की कार्यकारिणी घोषित

0
IMG-20250404-WA0007

कादेड़ा 04 अप्रैल(केकड़ी पत्रिका) भारतीय जनता पार्टी श्रीगणेश चौकी मंडल कादेड़ा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा श्रीगणेश चौकी मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष गजराज कीर ने यह घोषणा पार्टी के अजमेर देहात जिलाध्यक्ष एडवोकेट जीतमल प्रजापत की अनुमति एवं क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा से की।

गजराज कीर ने बताया कि यह कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेगी और जनसेवा के साथ-साथ आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं –

गजराज कीर अध्यक्ष, हेमन्त छीपा, धर्मीचंद रेगर, स्वाति जैन, इन्द्रा गुर्जर, पाबू दान नायक, नरसिंह मीणा, उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
महामंत्री पद पर दीपक कुमार मून्दडा और विनोद कुमार छीपा को दायित्व मिला है।

मंत्री पद पर सीमा देवी खटीक, इन्द्रा देवी दरोगा, प्रियंका शर्मा, बनवारी जाट, हरिराम गुर्जर, ओमप्रकाश योगी को नियुक्त किया गया है।

कैलाशचंद मेघवंशी कोषाध्यक्ष, सूरज वैष्णव आईटी संयोजक, शिवराज गुर्जर मीडिया संयोजक, प्रभुलाल कुम्हार कार्यालय मंत्री एवं महेंद्र कुमार जैन प्रचार मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Ck Innovation | CoverNews by AF themes.

You cannot copy content of this page