रेगर समाज डिडवारिया बीसलपुर कॉलोनी में सत्संग समारोह का हुआ आयोजन

कुशायता 18 मार्च (केकड़ी पत्रिका/हसंराज खारोल) संत रामदेव जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कियागया। सत्संग समारोह का शुभारंभ बबलेश्वर आश्रम के संत नानूराम ने गणेश वंदना व मंगलाचरण से किया तत्पश्चात बाबा रामदेव महाराज की आरती की गयी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रेगर महासभा केकड़ी के जिला उपाध्यक्ष गुदड़मल जगरवाल व महावीर कांसोटिया का आयोजन समिति पदाधिकारियों ने स्वागत व अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि गुदड़मल जगरवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक क्षेत्र में बदलाव आता है ओर हमें संतो के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है जिससे हमारा सनातन धर्म भी मजबूत होता है।देवली से आये संत फूलचंद महाराज ने गुरु महिमा का भजन प्रस्तुत कर समझाया कि ईश्वर को पूजने से जो फल प्राप्त होता है वही गुरु के पूजने पर या गुरु के बताए मार्ग पर चलने पर दुगने फल की प्राप्ति होती है।

उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान गुरु को भगवान से भी ऊपर बताया।किशनगढ़ से आए संत बन्नाराम दौलिया ने/” मने मिलग्या सतगुरु……. भजन की प्रस्तुति देकर भावार्थ समझाया कि मनुष्य गुरु की शिक्षा पाकर सद्मार्ग पर चलने से सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार होती है हमें गुरु की शरण में अवश्य जाना चाहिए।ढाणी पुरोहितान से आए संत पांचूराम महाराज ने/” भरोसे आपके चाले जी,सतगुरु म्हारी नाव………” भजन की प्रस्तुति दी। संत मदन दास रेहड़ ने/”सुन सजन सत्संग की महिमा…….. भजन की शानदार प्रस्तुति देखकर संत कबीर,भक्त प्रहलाद, मीराबाई,धन्ना भगत,रानी तोला, रूपादे के चरित्र पर व्याख्यान कर सत्संग की महिमा बताई, वही गुरु गोरखनाथ व वाल्मीकि के चरित्र पर भी व्याख्यान कर सत्संग की महिमा बताई। संत छोगाराम महाराज व हजारीदास ने/”तन मन धन गुरुजी पर वार दिया,गुरु वचन अनमोल रे……. शानदार भजन की प्रस्तुति दी। वही मांडोलाव के संत भादूराम कांसोटिया ने/”साधु भाई सत्संग सार दिखाता,सत्संग पार लगाता…….. भजन की प्रस्तुति देकर कहा की मनुष्य सत्संग सुनकर भवसागर को पार कर सकता है। इसलिए सत्संग अवश्य सुननी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संत रामदेव,गरीबदास, संत सांवरलाल,संत जीवण राम, कल्याण दास आदि संतों ने भी गुरु महिमा ईश्वर महिमा व भक्ति महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दी। संचालन गुरु मदन दास रेहड़ द्वारा किया गया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बाबा रामदेव महाराज की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया