अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डां रघु शर्मा ने संवेदना जताई
सावर 17 मार्च(केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डां रघु शर्मा ने उदयपुर राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर संवेदना जताई गई है| उन्होंने फेसबुक पेज के माध्यम से लिखा कि उदयपुर के पुर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह जी के निधन पर गहरी संवेदनाए व्यक्त करता हूँ ईश्वर द्रिगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व शोक संतप्त परिवार जनो को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करे|
अरविंद सिंह मेवाड़(81) का रविवार को निधन हो गया है| वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सिटी पैलेस के शंभु निवास में उसका इलाज हो रहा था| अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के वंसज है|उनके पिता भगवत सिह मेवाड़ ओर माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थी| आपके बाद दे है कि उनके बडे भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवम्बर 2024 को हुआ था| अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सिटी पैलेस को पर्यटको के लिए बंद कर दिया गया है|उनकी पार्थिक देह का अंतिम दर्शन सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुआ उसके बाद अंतिम यात्रा सुबह 11:00 बजे निकली और अंतिम संस्कार हुआ।