21 July 2026

केकड़ी बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शहर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

0
IMG-20241027-WA0002

केकड़ी 27 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। 26 अक्टूबर को व्यापारी नारायण ने झुलेलाल शू एंड जनरल स्टोर में 25,000 रुपये की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रमेश साहू निवासी काजीपुरा केकड़ी को संदिग्ध पाया। पूछताछ में रमेश ने चोरी की बात कबूल की और उसके पास से चोरी की रकम बरामद की गई।

बताया गया कि रमेश नशे का आदी है। पुलिस अधिकारी कुसुमलता और टीम ने 24 घंटे में इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page