जिला कलक्टर ने केकड़ी में आवासीय वृद्धाश्रम का किया उद्घाटनवृद्धजनों के लिए 25 बेड की सुविधा शुरू

0
IMG-20240904-WA0060

केकड़ी, 4 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित और अनुदानित कादेड़ा रोड दुर्गा कॉलोनी स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का उद्घाटन जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने किया। आवासीय वृद्धाश्रम वृद्ध पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाया गया है जो गरीबी, परिवार से उत्पीड़न, निराश्रितता, और नि:संतान हैं।

इस पहल का संचालन एमएमएम शिक्षण एवं जन शिक्षण संस्थान टोंक द्वारा किया जा रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केकड़ी जिले में इस प्रकार का पहला वृद्धाश्रम स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन जिला कलक्टर श्वेता चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां के प्रशासन को निर्देश दिए। इस आश्रम में 25 बेड की क्षमता है, जहां वृद्धों को निशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और रोजमर्रा की अन्य जरूरतों की पूर्ति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह आश्रम 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए है। वे भारत के किसी भी राज्य के निवासी हों। यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। यह वृद्धाश्रम 19 नवगठित जिलों के लिए स्वीकृत किया गया था। केकड़ी जिले में इसे पहली बार शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Ck Innovation | CoverNews by AF themes.

You cannot copy content of this page