सावर में शीतल पेयजल व शरबत वितरण कर मानव सेवा का किया कार्य

0

सावर 01 जून (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/कार्तिक शर्मा) कस्बे में रविवार को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अन्तर्गत बावन माता मंडल सावर मण्डल अध्यक्ष कालूराम माली पूर्वसैनिक,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत व युवा मोर्चा के आई टी के जिला सह संयोजक आदित्य शर्मा योगी के नेतृत्व में संगठनात्मक सेवा कार्य कर इस भीषण गर्मी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उपखण्ड सावर ,बस स्टॉप व चौराहों पर आमजन को शीतल पेयजल व शरबत वितरण किया गया।

उक्त सेवा कार्य में मंडल महामंत्री महावीर प्रसाद सैन, जिला महामंत्री रंगलाल भील, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह शक्तावत, बूथ अध्यक्ष किशन लाल मीणा, विमल जैन, दीपक महावर, कान सिंह दरोगा, राजदीप सिंह शक्तावत, डा. महेंद्र खाती, राम सिंह, देवेन्द्र प्रजापति, मुकल भगत ,भोजराज कहार, कार्तिक शर्मा,नवीन शर्मा कार्यकर्ताओं ने आमजन से पंछियों के लिए पेड़ों पर परिंडे लगाने का आह्वान किया।सेवा कार्य के बारे में मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ सेवाभावी पार्टी है अतः पार्टी की मूल विचारधारा के अनुसार पार्टी का हर एक कार्यकर्ता संकट के समय आम जनता के साथ खड़ा रहता है।

इसी उपलक्ष्य में आज बावन माता मंडल के सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में धूप में खड़े होकर आमजन व सभी राहगीरों को शीतल पेय पिलाया कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर संकट के समय आमजन के साथ खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page