एमएलडी संस्थान में पृथ्वी दिवस मनाकर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
![](https://kekripatrika.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240422_195255.jpg)
केकड़ी 22 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) शहर के एम एल डी वेटेरनरी कालेज तथा पेरामेडिकल कालेज में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के सभी छात्र छात्राओ ने पर्यावरण सरक्षण और समाज में जागरूकता लाने तथा पृथ्वी के पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु RRR का उपयोग करने तथा सभी को प्रेरित करने की शपथ ली। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण के कारण ही, जलवायु परिवर्तन देखा जा रहा है। मानव का थोड़ा सा लालच हर प्रकार से जलवायु परिवर्तन में सहयोगी हों रहा है।
इस अवसर पर डॉ. अविनाश दुबे, डॉ. मनीष जाटोलिया, ब्रजराज शर्मा, साक्षी पारीक, पूजा शर्मा, नीलम वैष्णव, कौशल्या रेगर आशीष प्रजापति, राम सिंह मीणा, आशाराम धाकड़, गोपाल नायक, नीरज जैन आशीष मीणा, नरेंद्र सैनी आदि व्याख्याता गण मौजूद थे।