अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी को दिया अंजाम, तिजोरी ले गए उठाकर
केकड़ी, 03 मार्च (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल ) जिला मुख्यालय केकड़ी के निकटवर्ती ग्राम देवलियाखुर्द में शनिवार(बितीरात) रात को अज्ञात चोरों ने बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों से तिजोरी नहीं टूटने के कारण तिजोरी में रखी राशि चोरी होने से बच गई लेकिन चारो तिजोरी को ही उठाकर ले गए।

तलाशी के दौरान यह तिजोरी किसी खेत में मिली। चोरी का पता अल सुबह उस उक्त चला जब पुजारी पूजा करने पहुंचा। इसकी जानकारी पुजारी ने चोरी की जानकारी ग्रामीणों को दी।