12 July 2026

74 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने दी कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा

0

जयपुर, 04 फरवरी(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रविवार, 04 फरवरी 2024 को कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा का जयपुर जिले में सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हुआ।

जयपुर शहर के केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा में 74.02 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत एवं किस्मत को आजमाया। जयपुर में कुल पंजीकृत 62 हजार 237 अभ्यर्थियों में से 46 हजार 65 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं, 16 हजार 172 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए।

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिये प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page