23 May 2026

संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया केकड़ी जिले का दौरा

0
IMG-20240202-WA0023

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश

केकड़ी, 2 फरवरी (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) संभागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती लता मनोज कुमार शुक्रवार को केकड़ी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय ,उपखंड कार्यालय , सहित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। साथ ही कलक्टर कक्ष में अधिकारियो के साथ बैठक ली।
संभागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई । साथ ही स्वीप गतिविधियो की जानकारी ली गई एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करने को निर्देशित किया गया। संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अधिकारियो को संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत पारस्परिक समन्वय रखते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ।


उन्होंने बताया कि अधिकारियो को कार्यालय परिसर की साफ सफाई, ऑफिस में अधिकारियों के मिलने का समय दीवारों पर लिखा होना, संपर्क के फोन नंबर दीवारों पर प्रिंट होना सहित अन्य जानकारियां लिखी होनी चाहिए, जिससे लोगों को समय पर पूरी जानकारी मिल सके। अधीनस्थ कार्यालयो का निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह से आम आदमी को मिले ।इसके प्रयास लगातार जारी रखें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शेष रहे निर्धारित लक्ष्य को अर्जित करने को निर्देशित किया ।
पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती लता मनोज कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान जिला की कानून-व्यवस्था के बारे में और यहां दर्ज होने वाले प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही हाल ही में हुई कार्यवाहियों के बारे में जानकारी ली। जिले में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करानें एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा समाजकंटकों के विरूद्ध कार्यवाही करने को निर्देशित किया । अपराध नियन्त्रण एवं कानून व्यवस्था प्रबन्धन के बारे में निर्देश दिए।


संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बस स्टैंड के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया। अन्नपूर्णा रसोई संचालक को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित भी किया गया। साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए । भोजन की पौष्टिकता एवं उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान, जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश आर्य , जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश मीणा ,उपखंड अधिकारी केकड़ी श्री विकास पंचोली सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page