23 May 2026

अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के खिलाफ 171 कार्यवाहियों के साथ भीलवाड़ा राज्य में प्रथम स्थान पर

0
Screenshot_2024-02-02-20-38-22-39_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

अभियान के तहत अब तक 11680 टन खनिज जब्त, 126 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जिले में 15 फरवरी तक अनवरत चलेगा अभियान।

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली उपखंड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

भीलवाड़ा, 2 फरवरी(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) अवैध खनन, अवैध निर्गमन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए  भीलवाड़ा जिले में संयुक्त जांच दल का अभियान जारी है। अभियान के तहत 15 जनवरी से अब तक संयुक्त जांच दल ने 171 जगह कार्यवाहियों को अंजाम दिया है। जिसमें 11 हजार 680 टन खनिज जब्त किया गया है वहीं, 126 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 87 वाहन/मशीनरी को भी जब्त किया है।  अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के खिलाफ कार्यवाहियों और वसूली में भीलवाड़ा राज्य में प्रथम स्थान पर है।

जिला कलक्टर श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीओआईटी वीसी कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने अवैध खनन के खिलाफ और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देने के निर्देश दिये और उपखंडवार की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से अब तक  जिले में संयुक्त जांच दल ने 85 अवैध खनन, 61 अवैध निर्गमन एवं अवैध भंडारण के 19 सहित कुल 171 प्रकरण बनाए गए हैं।

जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करने के लिए कठोरतम कार्रवाई की जाएं। साथ ही कहा कि जिले में यह अभियान 15 फरवरी तक अनवरत चलाया जाएगा। उन्होंने उपखंड अधिकारियों  से कहा, आप फील्ड में खनन स्थलों पर हो रहे अवैध खनन और अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही पर ध्यान दे ताकि खनन गतिविधियों को माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री श्याम सिंह ने समस्त पुलिस वृताधिकारी को निर्देश दिए की अवैध खनन के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाकर एफआईआर भी दर्ज करवाना सुनिश्चित करे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, एएसपी श्री विमल सिंह , एसडीएम श्री आव्हाद सोमनाथ, खनि अभियंता श्री जिनेश हुमड, डीटीओ रामकृष्ण चौधरी सहित जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page