माली समाज द्वारा सावित्रीबाई फुले की 193 जन्म जयंती मनाई गई

0

केकड़ी 03 जनवरी केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) सावित्रीबाई फुले की 193 जन्म जयंती आज माली समाज की दुर्गा शक्ति मंडल द्वारा सूरजपोल गेट के बाहर स्थित सूर्य नगरी में मनाई गई कार्यक्रम में सर्वप्रथम दुर्गा शक्ति मंडल की बहनों ने भारत राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माला पहनाकर द्विप प्रज्वलित किया जिसमें समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे समाज की बहनों ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका होने का श्रेय है व उन्होंने किसान विद्यालय की स्थापना की जिसका उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित करना व आत्मनिर्भर बनाना था कार्यक्रम में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हेमराज कच्छावा, कैलाश झाड़ोलिया ,रतन लाल करोड़ीवाल ,जयसिंह करोड़ीवाल ,रामनिवास बाथरा सूरज कच्छावा व दुर्गा शक्ति मंडल की पूजा सैनी अंजलि, प्रियंका ,पायल, तनुजा ,किरण ,बिना , सुमन ,हंसिका ,खुशबू, आदि बहने उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page