कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के आनंद भयों,जय कन्हैयालाल से गुंजा पण्डाल
सावर 01 जनवरी (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/ कार्तिक शर्मा ) कस्बे के निकटवर्ती ग्राम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चतुर्थ दिवस पर पंडित शिवलहरी गौतम ने वामन अवतार प्रसंग में बताया कि हमारे पास जो है वह सब कुछ भगवान का ही है। भगवान की वस्तुओं को भगवान को समर्पित कर जीवन मुक्ति को प्राप्त कर सकता है। जिस प्रकार महाराज बलि ने सब कुछ भगवान वामन को समर्पित कर भगवान को ही प्राप्त कर लिया। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के आनंद भयों, जय कन्हैयालाल से गुंजा पण्डाल श्रीमद् भागवत कथा में सभी ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
कथा व्यास पं. गौतम द्वारा नंद बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन करने के साथ आयोजन स्थल का पूरा माहौल भी नंदोत्सव के रंग में पूरी तरह से रंग दिया गया। जिसमें नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल और हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल के उद्घोष के साथ समूचा आयोजन परिसर गूंज उठा भक्तों ने भजनों की धुनों पर मगन होकर थिरकते हुए श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।
श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आनंद मनाते हुए भक्तों के बीच खूब मिठाई, टॉफीयां और एक दुसरे को बधाई दी कथा व्यास पं. ने कहा कि भगवान युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आये हैं। कथा आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया अनेक भक्त गण मौजूद रहे।