23 May 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा कोने-कोने तक तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ, शिकायतों का हो रहा निवारण: एसडीएम भुसावर

0
Screenshot_20240101_192002

भरतपुर, 01 जनवरी(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत सोमवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार रथ एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

सोमवार को यहां आयोजित हुए शिविर जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम ने बताया कि  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को पंचायत समिति भुसावर की ग्राम पंचायत झारौटी एवं कमालपुरा में शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी भुसावर हेमराज गुर्जर शिविर में उपस्थित रहे, उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए, आमजन की सुविधा अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने आमजन से संवाद कर शिविर के बारे में उनसे फीडबैक लिया व उनकी शिकायतों को सुन तुरंत निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। उपखण्ड अधिकारी ने बताया ग्राम पंचायत झरौटी शिविर में 1230 एवं ग्राम पंचायत कमालपुरा में 1520 लाभार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ग्राम सरपंच स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर में सहभागिता दिखाई।

शिविर में इन योजनाओं का मिला लाभ उपखण्ड भुसावर के एसडीएम हेमराज गुर्जर ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, राजीविका, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमो ड्रोन दीदी योजना एवं पीएम पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। वहीं महिला लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्विज प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र सहित आयोजित शिविरों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अभिनन्दन पत्र प्रदान किये गये। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि इस दौरान किसानों को ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया के छिड़काव का डेमो भी दिया गया।

प्रचार रथों का ग्राम पंचायतों में हुआ स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन व स्वागत समिति द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, इस अवसर पर आमजन ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। योजनाओं से संबंधी प्रचार सामग्री, ब्रोशर, पैम्पलेट आदि का वितरण किया गया।  

मेरी कहानी मेरी जुबानी में लाभार्थियों ने साझा किये अनुभवविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत झारौटी एवं कमालपुरा में आयोजित शिविरों  के अवसर पर केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के लाभार्थियों ने हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पंहुचाने के लिए तथा उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देने एवं आयुष्मान भारत योजना के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शिविर जिला परिषद् के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम ने बताया कि 2 जनवरी को पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत थानाडांग व शाहपुर, पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत धरसौनी व चक धरसौनी, पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत कबई व लुहासा, पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत पहाडपुर व सिर्रोंद तथा पंचायत समिति सेवर की ग्राम पंचायत मोरोली कलां में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page