12 July 2026

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता एवं समाज सेवा कार्य के सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह केशावत सम्मानित

0
IMG-20240101-WA0005

केकड़ी 01 जनवरी (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) विकसित भारत संकल्प यात्रा केंप हिंगोनिया मे सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह केशावत को विकास अधिकारी सरवाड़ सुधीर कुमार पाठक, सरपंच घीसालाल कीर,सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी नारायण सिंह राठौड़ द्वारा ग्राम पंचायत हिंगोनियां की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन की ओर से संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के साथ जुड़कर रणजीत सिंह केशावत द्वारा क्षेत्र मे बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण रोकथाम जागरूकता के प्रयास किए जा रहे है। साथ ही जनहित के अन्य मुद्दो तथा जन कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार एवं जुड़ाव करवाने , प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के कार्य मे सकारात्मक भागीदारी एवं सहयोग किया जाता है। रणजीत सिंह केशावत की समाज सेवा कार्य मे सक्रियता के लिए ग्राम पंचायत हिंगोनियां की ओर से सम्मानित कर बधाई दी। केशावत ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page