12 July 2026

जिले में 2 जनवरी को चार ग्राम पंचायतों में आयोजित होगें विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप

0

केकड़ी, 01 जनवरी (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने, योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए केकड़ी जिले में 2 जनवरी 2024 को 4 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप आयोजित किये जायेगें।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश मीणा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 2 जनवरी 2024 को केकड़ी की भीमडावास , सरवाड़ की भाटोलाव तथा सावर की सदारी एवं सदारा ग्राम पंचायत में आयोजित किये जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page