11 May 2026

31 दिसंबर तक सत्यापन नहीं कराने पर 60 हजार पेंशनरों की रूकेगी पेंशन।

0

केकड़ी 12 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजनान्तर्गत जिले के कुल 60 हजार 628 लाभार्थियों का पेंशन सत्यापन से शेष है। सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पेंशन सत्यापन के लिए पेंशन धारक द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु ई-मित्र पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से करवा सकते है। बायोमेट्रिक से वंचित रहे पेंशन का भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी करवाया जा सकेगा। उक्त प्रक्रिया द्वारा किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में यदि पेंषनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी स्वयं की एसएसओ आईडी द्वारा एसएसपी पोर्टल पर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज करने पर उस पेंषनर के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा। यदि किसी पेंशनर के आधार के साथ मोबाईल नंबर नहीं जुड़ा होने के कारण ओटीपी नहीं आ रहा है, तो ऐसे पेंशनर को स्वयं के आधार, जनआधार कार्ड के साथ संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होने पर पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी द्वारा इन दस्तावेजों को पेंशन पोर्टल पर अपलोड किये जाने के उपरांत पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page