कल निकाली जाएगी केकड़ी में घास भैरू की सवारी, अंगारों की होली को रोकने के लिए प्रशासन है मुस्तैद
केकड़ी 12 नवंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) इस दिवाली तिथि परिवर्तन,ग्रहण और अमावस्या के चलते केकड़ी क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का त्योहार मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाया जायेगा है इस के साथ साथ मंगलवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर शाम को सुप्रसिद्ध घास भैरू की सवारी भी निकल जाएगी जो शहर के पराकोट मे के यहां से शुरू होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी।
![](https://kekripatrika.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0070.jpg)
अंगारों की होली को रोकना चुनौती: घांस भेरू की सवारी के दौरान एक दूसरे पर पटाखे फेंक कर अंगारों की होली को इस बार रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुफ्त है। हालांकि जिला प्रशासन की लाख कोशिशो के बावजूद रविवार को दीपावली की रात को युवाओं ने टोलिया बनाकर एक दूसरे पर जमकर पटाके चलाएं गए हालांकि इन पर रोक लगाई थी मगर इसके बारे में दीपावली से एक महीने पहले से ही शहर में प्रतिबंधित सीता गीता, गंगा जमुना सहित कहीं विस्फोटक फटाके बड़ी मात्रा में बिके थे जिसका दीपावली की रात को शहर के कई इलाकों में लोगों ने एक दूसरे पर पटाखे जमकर अंगारों की होली खेली गई।
![](https://kekripatrika.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0071-1024x291.jpg)
प्रशासन है मुस्तैद :परंपरा के नाम पर केकड़ी में खेले जाने वाले अंगारों की होली को रोकने के लिए इस बार जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
कल निकाली जाएगी घास भैरू की सवारी: अब मंगलवार को घास भैरू की सवारी निकालनी है जिसको लेकर भी को लेकर युवाओं में काफी उत्साह अभी से नजर आने लगा है। एक दूसरे फेंक कर खेली जाने वाली अंगारों की होली को प्रशासन इस बार किस हद तक रोक पाता है या आखिर हर बार की तरह ही प्रशासन के हवा हवाई इस बार भी हो जाएंगे।
![](https://kekripatrika.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0069.jpg)
एक अपील:
हमारे त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम का त्यौहार है। इस त्योहार पर परंपराओं के नाम पर एक दूसरे पर पटाखे फेंक कर अंगारों की होली खेलने से बचे। इसे रोकने में प्रशासन का सहयोग करें।