श्री महाराजा अजमीढ़ जयंती का दो दिवसीय पर्व हुआ संपन्न

0

केकड़ी 28अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) श्री महाराजा अजमीढ़ जयंती का दो दिवसीय पर्व हर्ष और उल्लास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमो के साथ हुआ संपन्न।

श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज केकड़ी के अध्यक्ष गोपालचंद सारड़ीवाल ने बताया कि महाराजा अजमीढ़ जयंती के मुख्य अतिथि अजमेर जिला देहात अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कादला , अध्यक्षता सत्यनारायण जवड़ा, विशिष्ट अतिथि देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश डसानिया, महिला मंडल अध्यक्ष मीना तूनगर, राम प्रसाद सठावता कादेडा, विजय कुमार जवड़ा रहे।

महिला मंडल अध्यक्ष मीना तूनगर व गोविंद स्वरूप जवड़ा ने बताया कि अजमीढ़ जयंती के दो दिवसीय पर्व में 27 अक्टूबर को महिलाओं, बच्चों एवं बच्चियों की विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमे चित्रकला, रंगोली, चम्मच रेस, कुर्सी रेस , मेहंदी, संगीत डांस एवं महिलाओं का गरबा नृत्य हुआ समाज के सभी महिलाओं बच्चों, बच्चियों ने हर्ष और उल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को समाज द्वारा पुरस्कृत किया गया।

समाज महामंत्री सत्यनारायण मलिडिया ने की बताया अजमीढ़ जयंती के मुख्य पर्व पर प्रातःकालीन यज्ञ (हवन) वैदिक मंत्रोचार से कपूर चंद अग्रोया (यज्ञ मुनि) के ब्रह्म महत्व में किया गया ।

यजमानो का रहा सहयोग : यज्ञ के यजमान सत्यनारायण मरिंडिया, दिलीप लांबा, किशन प्रकाश अग्रोया, गोविंद स्वरूप जवड़ा रहे सभी ने वैदिक मंत्रोचार से विश्व शांति की आहुतियां दी और श्रीअजमीढ़ जी की भव्य आरती की गई।

उसके पश्चात शोभायात्रा में जाने वाले बग्गी और घोड़े की बोली लगाई गई जिसमें दीपक प्रज्वलन की बोली केकड़ी देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश डसानिया के 13000 में, बग्गी की बोली मुकेश कुमार रूनवाल 26000 हजार में, प्रथम घोडी की राजकुमार बेवाल शेरगढ़ के 15000 हजार में द्वितीय घोड़ी की घनश्याम बबबू डसानिया कादेड़ा वालो के 16000 में रही ।

शोभा यात्रा : श्री महाराज अजमीढ़ जी की भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकली गई जिसमें सदर बाजार, घंटाघर, अजमेरी गेट, अस्पताल मार्ग, खिड़की गेट होते हुए संस्था भवन में समापन किया गया। शोभायात्रा में समाज के सभी समाज बंधुओ, महिला पुरूषो, बच्चे और बच्चियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया स्वर्णकार समाज व्यायाम शाला संचालक नवीन कुमार कुलथिया एवं उनकी टीम द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया, महिलाओं द्वारा भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। शोभायात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पों से भव्य स्वागत किया गया स्वागत द्वार बनाए गए।

प्रतिभाओ का किया सम्मान : शोभायात्रा के पश्चात समाज का सामूहिक सपरिवार भोज कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के अंत में समाज द्वारा वृद्धजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया वृद्ध जन सम्मान समारोह में समाज के 29 महिला एवं पुरुषों का माला, साफा, साल पहनाकर स्वागत किया गया।

स्वागत में राम प्रसाद सठावता, श्री राम कुलथिया, ओमप्रकाश कांदला, जोहरी लाल मरिंडिया, चिरंजी लाल बैराडिया, रामेश्वर लाल सारडीवाल, घासीलाल बेनाथिया, कैलाशचंद सारडीवाल, गुलाबचंद सारडीवाल, शंकर लाल सारडीवाल, कुंदनमल डसानिया, राधेश्याम बेवाल, जेठमल, सोरती देवी,दुर्गा देवी, मुन्नी देवी, नर्बदा देवी,चांद देवी सारडीवाल, कमलाबाई सारडीवाल,रतनी बाई अडानिया,कमला देवी डसानिया, रामकन्या देवी कुलथिया,नाथी देवी जवड़ा, बदाम देवी कांदला, चंपा देवी धूपड,भंवरी देवी मरिंडिया, दुर्गा देवी सारडीवाल, सूरज देवी खत्री मनभर देवी बेवाल, नंदू देवी सारडीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के नव नियुक्त राजकीय सेवा के कार्मिकों , डॉक्टर सर्वेश्वर सोनी, डॉ गौतम सोनी, शिक्षक सुश्री माधुरी सोनी, शिक्षक पूजा कुमारी सोनी, इंजीनियर भारतीय रेलवे हरिओम सोनी, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक अभिषेक स्वर्णकार, कनिष्ठ सहायक नरेंद्र कुमार सोनी शैक्षणिक क्षेत्र में कक्षा 10, 12 स्नातक एवं अधिसनातक में 75% या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों में राधिका सोनी, एंजेल सोनी, मुस्कान सोनी, अंबिका सोनी, निकिता सोनी, माधवी सोनी, नितिन सोनी, धीरज सोनी, अंजली सोनी, सिमरन सोनी, सेजल सोनी,पूर्ण डिग्री धारक विद्यार्थियों में अभिलाषा सोनी, निशी सोनी, अदिति सोनी राष्ट्रीय स्तर राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों में गार्गी सोनी, जय सोनी, लतिका सोनी, जय लांबा, युवराज सोनी, धीरज सोनी, किरण सोनी, सक्षम सोनी, श्रेया सोनी, सत्यनारायण सोनी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किसी अन्य संस्था द्वारा सम्मानित व्यक्तियो में ऋषि राज सोनी, देवी देवताओं के आभूषण निर्माणकर्ता कारीगर में सुरेश कुमार सोनी व्यायामशाला एवं दिनाक 27 की प्रतिभागियों सहित सभी प्रतिभाओं को माल्यार्पण प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की भामाशाह रामप्रसाद सठावता कादेड़ा, मुकेश कुमार बुद्धि प्रकाश खत्री कादेड़ा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में समाज संरक्षक सत्यनारायण जवडा, अध्यक्ष गोपालचंद सारडीवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मीना तूनगर, उपाध्यक्ष जगदीश बिजवाड़, गोविंद स्वरूप जवड़ा, महामंत्री सत्यनारायण मलिडिया कोषाध्यक्ष हीराचंद कांदला, मीडिया प्रभारी जे.पी. रूनवाल किशन प्रकाश अग्रोया, रामदेव सारडीवाल, अखिलेश गढ़वाल सुरेश बेवाल, रामदेव डसानिया, अशोक तोसावाड, दिलीप लांबा, ऋषिराज,गणेश डसानिया, अशोक रूनवाल कैलाशी देवी, सीमा सोनी, सरिता सोनी ,संगीता सोनी, चंदा सोनी, मंजू सोनी, पुष्पा सोनी सहित श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के सभी महिला, पुरुषों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण मलिडिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page