महाराजा अग्रसेन जी का 5147 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
Screenshot_20231015_161605

केकड़ी 15 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) शहर में रविवार को अग्रवाल समाज केकड़ी अग्रवाल यूथ फेडरेशन केकड़ी अग्रवाल महिला मंडल केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी का 5147 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

झंडारोहण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम शुभारंभ समाज के संरक्षक कैलाशचंद गर्ग अध्यक्ष भंवरलाल फतेहपुरिया पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग सलाहकार दिनेश गर्ग द्वारा झंडा रोहण कर किया गया इसके पश्चात समाज की बालिकाओं द्वारा झंडा गान किया गया तत्पश्चात समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया समाज के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश गर्ग एवं मंजू गर्ग द्वारा उद्बोधन दिया गया।

निकाली शोभा यात्रा:महाराजाधीराज श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रवाल धर्मशाला देवगांव गेट बाहर से प्रारंभ होकर लक्ष्मीनाथ मंदिर घंटाघर खिड़की गेट पुलिस थाने के पीछे से होती हुई अजमेरी गेट से घंटाघर होती हुई मंदिर श्री लक्ष्मीनाथ जी पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण कर संपन्न हुई। जुलूस में अग्रवाल समाज के सभी महिला पुरुष बालक बालिकाएं अग्रसेन जी के जय घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे जुलूस में सभी महिला पुरुष नाचते गाते नजर आए महाराजा अग्रसेन जी की जगह-जगह आरती की गई।

पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत: कई अग्रबंधु द्वारा जगह जगह जलपान की वेवस्था की गई। जुलूस का कई संगठनों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष द्रोपदी गोयल ने जानकारी दी की शनिवार को जयंती महोत्सव के दौरान करवा चौथ थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान संगीता गर्ग एवं द्वितीय स्थान सुलेखा गर्ग दीक्षा फतेहपुरिया ने प्राप्त किया बिना आग जलाएं मिठाई बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीनाक्षी फतेहपुरिया एवं द्वितीय स्थान संगीता गर्ग ने प्राप्त किया। समाज के प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें एकल नृत्य विचित्र वेशभूषा एवं अन्य प्रतियोगिताएं रखी गई जयंती महोत्सव के दौरान सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले सभी अग्रजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन अरविन्द अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कैलाश चंद्र गर्ग सत्यनारायण गर्ग दिनेश गर्ग राजेंद्र प्रसाद चौकड़ीवाल भंवरलाल फतेहपुरिया दीपक सिंगल रमेश चंद गोयल राजेंद्र फतेहपुरिया दीपक गोयल शिव प्रकाश गर्ग दीपक गोयल सौरभ चौकड़ीवाल गोविंद गर्ग अरविंद अग्रवाल पुनीत गर्ग अनूप पिलानिया अभिषेक अग्रवाल पंकज गोयल अभिषेक चौकड़ीवाल अरुण अग्रवाल सुनील गोयल ऋषि पिलानिया नितेश फतेहपुरिया निलेश पिलानिया सरोज फतेहपुरिया द्रौपदी गोयल रेखा गर्ग रीटा चौकड़ीवाल बीना अग्रवाल नीलम अग्रवाल सोनम गर्ग मंजू गर्ग प्रियंका पिलानिया पूजा गर्ग नीलिमा अग्रवाल सिद्धि गोयल निकिता गोयल राधा गोयल उषा चौकड़ीवाल संतोष गुप्ता उमा फतेहपुरिया प्रियांश चौकड़ीवाल हार्दिक अग्रवाल कार्तिक गोयल काव्य गर्ग सक्षम फतेहपुरिया एवं समाज के सभी अग्रबंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Ck Innovation | CoverNews by AF themes.

You cannot copy content of this page