21 July 2026

राज्य स्तरीय हॉकी का ख़िताब हनुमानगढ़ ने जीता, केकड़ी रही उप विजेता

0

केकड़ी 23 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67 वीं राज्यस्तरीय 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता का खिताब हनुमानगढ़ ने जीता 19 से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में आज फाइनल मैच में हनुमानगढ़ ने केकड़ी को रोमांचक मैच में 13-1 से हराकर हॉकी का खिताब जीता जबकि उपविजेता केकड़ी टीम रही । तीसरे स्थान पर फलोदी व चतुर्थ स्थान पर सीकर टीम रही । फलोदी ने सीकर को 1-0से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।विजेता व उपविजेता टीम को पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।व्याख्याता शारीरिक शिक्षक गुलाब चंद मेघवंशी ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ ने फलोदी को 9-1से हराकर फाइनल में प्रवेश किया,तथा केकड़ी ने सीकर को 3-0से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था । निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण जाट,अरविंद अग्रवाल ,कमलेश अहीर,हुकम चंद परेवा व सुरेंद्र सिंह व तकनीकी सलाह कार दिग्विजय सिंह ने बताया की आज प्रातः सुपरलीग के तीसरे मुकाबले कराए गए तथा सेमीफाइनल , व फाइनल मैच हुए । जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा व आयोजक प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत ने विजेता टीम को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page