21 July 2026

पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो भैयाओं का राज्य स्तरीय टीम में चयन

0

केकड़ी 16 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) शहर में स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो भैयाओं का राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ है
प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया, कि विद्यालय के भैया दैविक लखोटिया का 14 वर्षीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में केकड़ी जिले की टीम में तथा भैया धर्मराज चौधरी का 17 वर्षीय केकड़ी जिले की हॉकी टीम में चयन हुआ। बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता टीम गंगानगर तथा हॉकी टीम अलवर खेलने जाएगी।
विद्यालय में प्रतिदिन खेलकूद की तैयारी शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार तेली व शिवराज चौधरी (कोच ) द्वारा करवाई जाती है। भैया दैविक लखोटिया तथा धर्मराज चौधरी का केकड़ी जिले की टीम में चयन होने पर बिरदीचन्द वैष्णव अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति, अरविंद गर्ग सचिव विद्यालय प्रबंध समिति तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों व आचार्य / दीदियों ने भैयाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page