21 July 2026

राजुल महिला मंडल द्वारा भक्तामर स्तोत्र का पाठ कर देश की खुशहाली व विश्व शान्ति की प्रार्थना

0
Screenshot_20230815_215022

केकड़ी 15अगस्त (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोहरा कॉलोनी में राजुल महिला मंडल द्वारा भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया तथा भगवान नेमिनाथ से देश की खुशहाली व विश्व शान्ति की प्रार्थना की गई । अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने बताया कि सदस्याओं ने तिरंगे की थीम पर गणवेश पहन कर भक्तामर स्त्रोत्र का पाठ किया तथा आरती, नेमिनाथ चालीसा, भक्ति नृत्य व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । विजेता प्रतिभागी अलका जैन,अरुणा बंसल, गुणमाला जैन,मैना गोयल,मैना धुंधरी को पुरुस्कार प्रदान किए गए ।

इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक मंजू जैन,आशा जैन,कामोदा जैन, टीना जैन,व अंजु सिंघल रही । संरक्षक शकुंतला राँटा,मंत्री नीतू सिंघल,कोषाध्यक्ष चंद्रकांता जैन, उपाध्यक्ष आरती जैन,मंजू जैन,प्रतिभा जैन व अन्य सदस्याओं ने सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page