6 June 2026

BSTC /डी.एल.एड.2023 के फॉर्म भरना शुरू,शीघ्र करें आवेदन

0
Picsart_23-07-07_16-54-11-246

बीकानेर/केकड़ी 07 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास की है और आप BSTC कर शिक्षक बनाना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है । राजस्थान राज्य में संचालित सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों/ संस्थाओं में डी.एल.एड., सामान्य, डी.एल.एड., संस्कृत (Formerly known as B.S. T.C.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्रो डी.एल.एड. परीक्षा, 2023 हेतु राजस्थान राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (N.C.T.E.) द्वारा निर्धारित प्रावधानों एवं मानदण्डों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से निम्नांकित कार्यक्रमानुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए किए गए है।

आवेदन की तिथि :ऑनलाइन आवेदन पत्रों की उपलब्धता 10.07.2023 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30.07.2023 परीक्षा शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 30.07.2023 तक किया जा सकता है।

योग्यता,आयु और फीस: परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, पात्रता, न्यूनतम अर्हता, न्यूनतम प्राप्तांक, आयु सीमा, शारीरिक अयोग्यता, आरक्षण, शुल्क एवं छूट इत्यादि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट panjiyakpredeled.in को विजिट करें। 

ध्यातव्य: भविष्य में समस्त प्रकार की जानकारियाँ, विज्ञापन, संशोधन, परिवर्तन, परिवर्द्धन, सूचना, अधिसूचना इत्यादि इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। पृथक से समाचार पत्रों में कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जावेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page