13 June 2026

सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष सुमित भागसरा के आतिथ्य में शहर कांग्रेस इकाई की मीटिंग का आयोजन

0
Screenshot_20230707_202525

अजमेर/केकड़ी 07 (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) शहर कांग्रेस इकाई द्वारा एक मीटिंग का आयोजन शहर में स्थित सर्किट हाउस में किया गया। इस मीटिंग में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भागसरा जी एवं पूर्व डीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता एवं अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र जी चौधरी कार्यकर्ता जिला देहात अध्यक्ष प्रेम सिंह जी अनुपम शर्मा थे। 

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने एवं जीत दिलाने के लिए विचार मंथन किया गया साथ ही इस मीटिंग में कार्यकर्ताओ को सोशल मीडिया पर हमेशा के लिए अपडेट रहने के लिए निर्देशित किया गया और बीजेपी द्वारा फैलाई गई फेक न्यूज के खिलाफ कारवाई करना और उसके बारे में पोस्टर विमोचन किया गया। 

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुमित भगासरा जी ने जिला देहात प्रभारी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से दशरथ सिंह भाटी चाॅंन्दोलाई जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव नन्दकीशोर खारोल जी सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष डॉ पराग शर्मा जिला महासचिव रिजवान मंसूरी जिला महासचिव , रोहित सिंह चौहान आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page