7 March 2026

लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के छात्र मनीष जाट का विश्वविद्यालय टीम में हुआ चयन

0

केकड़ी 03 जनवरी(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) शहर में सावर रोड पर स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय केेकङी के बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र मनीष जाट का हैंडबॉल इंटर यूनिवर्सिटी टीम में सिलेक्शन हुआ है। जिसे लेकर खिलाड़ियों और स्टाफ में काफी उत्साह है। छात्र मनीष जाट अब महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय सरस्वती विश्वविद्यालय टीम में खेलेगा। इस प्रतियोगिता आयोजन एच.एस.गौड़ यूनिवर्सिटी सागर (मध्य प्रदेश) में हो रही है । छात्र का चयन होने पर महाविद्यालय के स्टाफ साथियो व प्राचार्य डा.ज्ञानचंद जांगिड़ ने छात्र मनीष जाट और महाविद्यालय कोच भागचंद जाट का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page