आपणो राजस्थान-सुझाव आपका, संकल्प हमारा” अभियान के तहत आकांक्षा पेटी रथ अजमेर देहात का शुभारंभ
केकडी 22 अक्टूबर,(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश द्वारा “आपणो राजस्थान-सुझाव आपका, संकल्प हमारा”अभियान के तहत आकांक्षा पेटी रथ अजमेर देहात का शुभारंभ पुष्कर से शुरू होकर रविवार को केकडी शहर मण्डल में पहुंचा रथ का शहर में शुभारम्भ प्रातः भेरुगेट केकडी से हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरका ने रखा राजस्थान का पूरा ख्याल पेम्पलेट वितरित किये जिनमे नारी शक्ति वंदन कानून,आयुष्मान भारत योजना,पी एम जनधन योजना,पीएम उज्ज्वला योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,पीएम किसान सम्मान निधि योजना,पीएम गरीब कल्याण योजना सहित केंद्र सरकार की योजनाओं से सीधे लाभार्थी को होने वाले फायदों के बारे में बताया,रथ भेरू गेट से बस स्टैंड तेलियान मन्दिर,जूनिया गेट,कृषि मंडी,देवगांव गेट, घण्टाघर होते हुए नायकी के लिए प्रस्थान कर गया जहां से ब्रम्हाणी माता मण्डल में जनजागरण करेगा,इस मौके पर विधानसभा संयोजक विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, रथ के विधानसभा प्रभारी वीरभद्र सिंह ,मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरीया व अर्जुन सिंह शक्तावतविधानसभा सह संयोजक रामकिशन गुर्जर, युवा मोर्चा अमन चौधरी,रथ शहर संयोजक मोहित सिखवाल, प्रचार सहसंयोजक अमराव सिंह सोलंकी,पार्षद के सी चौधरी,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक अध्यक्ष संजय बेनीवाल,विनोद विजय, रतन लाल चौधरी, रामावतार चौधरी चौधरी,दशरथ चौधरी,विष्णु साहू,कालू राम जाट,सुरेश सेन,बाबू लाल सागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।