24 March 2026

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

0
Screenshot_20231002_183810

केकड़ी, 2 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) गांधी जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री एवं केकड़ी विधायक श्री रघु शर्मा तथा जिला कलक्टर श्री खजान सिंह द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके की गई। इसके पश्चात श्री सुशील नारायण वरिष्ठ अध्यापक एवं बालिका सुनिधि जांगिड़ के द्वारा रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनों वैष्णव जन तो तेने रे कहिए, रघुपति राघव राजा राम और अन्य भजनों का गायन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए।


कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री दिनेश कुमार धाकड़, उपखंड अधिकारी श्री विकास पंचोली, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page