सिनेमा ऑन व्हील्स पर लघु फिल्म द्वारा छात्र छात्राओं किया जागरुक

सरवाड़ 21 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) सरवाड शहर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय विजय द्वार के छात्र छात्राओं को यूनिसेफ द्वारा संचालित बाल विवाह रोकथाम, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श जागरूकता, लैंगिक समानता एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव आदि विषयों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन एसके फाउंडेशन एवम सिनेमा ऑन व्हील्स के संयुक्त तत्वावधान में ‘ज्ञानोरंजन : मनोरंजन, शिक्षा साथ -साथ” कार्यक्रम के तहत चलचित्र ( सिनेमा) के माध्यम से विद्यार्थियों के समक्ष प्रदर्शित की गई। प्रभारी मुहम्मद आरिफ़ मंसूरी ने जानकारी दी हुए बताया की एसके फाउंडेशन संस्था द्वारा सरवाड में सिनेमा ऑन व्हील्स के माध्यम से बच्चो को जागरूक करने के उद्देश्य से लघु फिल्म का प्रदर्शन किया का रहा है जिसमे स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लघु फिल्म को देखा ये बच्चों के लिए अनोखा अनुभव रहा।
