23 May 2026

अवैध हथियार मय कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफतार,डीएसटी टीम केकड़ी द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही

0
Screenshot_20230909_215254

केकड़ी 09 (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल )आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, हिस्ट्रीशीटर एवं वाछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज लता मनोज कुमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक, केकडी श्री राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में श्री संजय सिंह, पुलिस उप अधीक्षक केकड़ी के सुपरविजन में जिला डीएसटी टीम केकडी एवं पुलिस थाना केकडी शहर द्वारा मुखबीर खास की इत्तला पर तालाब की पाल गांव देवगांव पुलिस थाना केकडी सिटी के हिस्ट्रीशीटर अपराधी आरीफ खान उर्फ गोल्डन उर्फ पोलू पुत्र श्री कालू खान जाति देशवाली मुसलमान उम्र 29 साल निवासी देशवाली मौहल्ला देवगांव पुलिस थाना केकडी शहर को एक अवैध हथियार देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस के जप्त कर गिरफतार किया गया।

जिला विशेष टीम केकडी को मुखबीर खास से सूचना मिली कि देवगांव निवासी आरीफ के पास एक पिस्टल मय कारतूस है, जो कि वारदात करने की फिराक में है,

उक्त इत्तला पर पुलिस थाना केकडी शहर द्वारा तत्काल तालाब की पाल गांव देवगांव पहुंच आरीफ खान से एक अवैध हथियार देशी पिस्टल तथा दो जिन्दा कारतूस जप्त कर कार्यवाही करते हुये हिस्ट्रीशीटर अपराधी आरीफ खान उर्फ गोल्डन उर्फ पोलू पुत्र श्री कालू खान जाति देशवाली मुसलमान उम्र 29 साल निवासी देशवाली मुसलमान निवासी देशवाली मौहल्ला देवगांव पुलिस थाना केकडी शहर को गिरफतार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफतार हिस्ट्रीशीटर आरोपी के विरूद्ध पूर्व में 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है।

गिरफतार आरोपी हिस्ट्रीशीटर का नाम आरीफ खान उर्फ गोल्डन उर्फ पोलू पुत्र श्री कालू खान जाति देशवाली मुसलमान उम्र 29 साल निवासी देशवाली मौहल्ला देवगांव पुलिस थाना केकड़ी शहर जिला केकड़ी।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरणों का विवरण:-

इनकी रही सराहनीय भूमिका:-

  1. श्री रामसिंह सउनि प्रभारी जिला विशेष टीम केकड़ी।
  2. श्री नवल सिंह कानि. 1217 जिला विशेष टीम केकड़ी।
  3. श्री राजकिरण कानि 557 जिला विशेष टीम केकड़ी।
  4. श्री गजराज कानि. 1096 साईबर सेल जिला केकड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page