भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत केकड़ी शहर में चलाया चौपाल अभियान
केकड़ी 09 सितंबर(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार केकड़ी शहर में चौपाल अभियान अजमेर रोड पर पंचमुखी बालाजी के पास चलाया गया, इस मौके पर केकडी प्रवास पर आए भाजपा राजस्थान प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया एवं अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलीया ने नए मतदाताओ का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने कहा कि युवाओं के हाथ में ही देश का भविष्य सुरक्षित है आज नरेंद्र मोदी पूर्ण मनोयोग से मां भारती का मन पूरे विश्व में बढ़ाने के लिए लगे हुए हैं अतः सभी युवाओं का कर्तव्य मिल है कि वह सभी इस पुनीत कार्य में मोदी जी का सहयोग करें वह अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएं जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूत वाले कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में समाज के हर तब के ने उत्साह का माहौल है वह आमजन बढ़ चढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा है मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वह समाज के सभी वर्गों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का अधिकतम प्रयास करें। इस मौके पर युवा मोर्चा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट हंसराज चौधरी,सदस्यता अभियान के केकड़ी संयोजक मनोज कुमावत ,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी ,अमन चौधरी महामंत्री रामबाबू सागरीया,पार्षद संजय बेनीवाल,बजरंग मेघवंशी, दशरथ जाट, विष्णु साहू, सिद्धार्थ बोयत, कालूराम जाट , गोपेन्द्र सिंह,सूरज वैष्णव ,मनीष पारीक आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।