सामाजिक सरोकार: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय को भामाशाहों ने भेंट किए दो कूलर,

कुशायता 6 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल)ग्राम में गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के हित में भामाशाह श्री विनोद लोधा, श्री मनोज माली, श्री दुर्गेश गुर्जर एवं श्री मुकेश कुमार लोधा (घटियाली) द्वारा विद्यालय को दो कूलर सप्रेम भेंट किए गए।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय सिंह मीणा ने साफा बंधवाकर एवं सम्मान स्वरूप स्वागत-सत्कार कर उनके इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री भोजराज मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्री मुकेश कुमार लक्षकार, श्री हबीबुर्रहमान, श्री सूरज प्रकाश कुमावत, श्री सत्येंद्र राव, श्री किरण, श्रीमती रेखा मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।विद्यालय परिवार ने भामाशाहों के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।