सावर में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, 5 अगस्त के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का लिया संकल्प

सावर 04 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) देहात जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा के आह्वान पर 5 अगस्त को सावर में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मंगलवार, 4 अगस्त को कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवैध बजरी खनन, प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में एससी प्रकोष्ठ सावर अध्यक्ष सत्यनारायण कोली, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरजकरण मलावत, कालूराम रेगर, चाँदमल खटीक, घनश्याम पंवार, गोपाललाल साहू, मदनलाल रेडिया, सुगनजी रेगर सहित युवा कांग्रेसी विनोद पंवार, उम्मेद सिंह दीदावत, भरतराम धोबी, दौलतराम महावर, मोहनलाल कोली, युगल किशोर कोली, गोपाललाल चांवला, अजय पंवार, विनोद सामरिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने 5 अगस्त को होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क कर आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भी वितरित किए।