30 June 2026

ग्राम पंचायत आमली मुख्यालय पर सफलता की कहानी-1 ग्रामीण सेवा शिविर 2026आपसी सहमति से सहखातेदारों के मध्य किया बंटवारा

0
IMG-20260630-WA0012

कुशायता, 30 जून (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमली मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित शिविर में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय उदाहरण सामने आया। जिसने यह सिद्ध किया कि वर्षों पुराने विवादों का भी समाधान संभव है।शिविर के दौरान ग्राम आमली निवासीगण भैरूलाल गुर्जर पुत्र हीरालाल गुर्जर एवं महाराम पुत्र काना राम द्वारा शिविर प्रभारी अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन पत्र अन्तर्गत धारा 53 एक्ट 1955 प्रस्तुत कर निवेदन किया कि ग्राम बाजटा में खसरा संख्या 2653 रकबा 0.18 है। खातेदारी कृषि भूमि स्थित है।

जिसकी आपसी बंटवारे की सहमति नहीं बन पाने से लगभग 10-15 वर्षों से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।राजस्व कर्मियों की समझाईस से सभी वर्तमान खातेदार सहमत हो जाने से शिविर प्रभारी अधिकारी चन्द्रशेखर भण्डारी व कार्यवाहक सावर उप खण्ड अधिकारी भगवती प्रसाद वैष्णव के निर्देशानुसार पटवारी व गिरदावर साहब द्वारा उक्त कृषि भूमि का रिकोर्ड व मौके की स्थिति के आधार पर पारस्परिक सहमति से बंटवारे का प्रस्ताव तैयार किया गया।तहसीलदार सावर द्वारा तैयार कर किये गये प्रस्ताव को स्वीकृत कर रिकोर्ड में अमल दरामद की कार्यवाही करवाई गई। सभी सहखातेदारों ने आपसी सहमति बंटवारे के आधार पर कृषि भूमि का विभाजन स्वीकृत होने पर समस्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page