30 June 2026

मानसून से पहले जर्जर स्कूल भवनों का किया औचक निरीक्षण, एसीबीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश

0
IMG-20260630-WA0010

कुशायता 30 जून (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) बारिश का समय नजदीक आने से विद्यालय खुलने के मद्देनज़र मंगलवार, 30 जून 2026 को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नेमीचंद खटीक ने ग्राम पंचायत गोरधा, पिपलाज एवं आमली क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर जर्जर भवनों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान भवनों की सुरक्षा, मरम्मत की आवश्यकता, शिक्षण व्यवस्था, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, वर्कबुक वितरण, पोषाहार एवं स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में कुल 19 कमरों में से 2 कमरे पूरी तरह जर्जर, 7 कमरे मरम्मत योग्य तथा 10 कमरे सुरक्षित पाए गए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीडवा का झोपड़ा में कुल 6 कमरों में 1 कमरा जर्जर, 4 कमरे मरम्मत योग्य तथा कार्यालय कक्ष सुरक्षित मिला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोधा का झोपड़ा में कुल 4 कमरों में 3 मरम्मत योग्य एवं 1 सुरक्षित पाया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिकलिया में 5 कमरों में से 2 मरम्मत योग्य तथा 3 सुरक्षित हैं।
इसी प्रकार राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज में कुल 24 कमरे सुरक्षित पाए गए, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली में कुल 12 कमरों में से 4 कमरों को मरम्मत योग्य एवं 8 कमरों को सुरक्षित पाया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सर्वे कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सर्वे के लिए आवंटित मोहल्लों को लिखित रूप से निर्धारित करने के निर्देश दिए। सर्वे में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही अधीनस्थ विद्यालयों के संस्था प्रधानों से दूरभाष पर नामांकन एवं प्रवेशोत्सव की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा के प्रधानाचार्य पुष्कर राज, व्याख्याता चेतन कुमार, सुमित कुमार मेघवंशी, हंसराज मीणा, अध्यापक घीसालाल मीणा, हजारीलाल मीणा, बनवारी गुर्जर, मुकेश कुमार जांगिड़, योगेश कुमार यादव, अंकित विजयवर्गीय, नरेश कुमावत, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक हेमराज तेली, वरिष्ठ अध्यापक बजरंग कहार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज के प्रधानाचार्य एवं व्याख्याता राजेंद्र सेन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीडवा का झोपड़ा के प्रधानाध्यापक गोपाललाल मीणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोधा का झोपड़ा के प्रधानाध्यापक लालाराम लोधा तथा वाहन चालक हरिओम मेघवंशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page