30 June 2026

भारत विकास परिषद् के ‘एक शाखा–एक गांव’ अभियान के तहत अभिरुचि एवं बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन

0
IMG-20260630-WA0013

बिजयनगर 30 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टूटेजा) भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा विजयनगर द्वारा ‘एक शाखा–एक गांव’ अभियान के अंतर्गत फैथ एकेडमी माध्यमिक विद्यालय, संजयनगर (बरल द्वितीय) में 24 जून से आयोजित अभिरुचि एवं बाल संस्कार शिविर का समापन मंगलवार को गरिमामय समारोह के साथ हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोगटा फाउंडेशन, जयपुर के बालमुकुन्द कोगटा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।

समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर ने की, जबकि संस्कार संयोजक लक्ष्मण लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सात दिवसीय शिविर में 187 बच्चों को मेहंदी, योग, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग तथा कैलिग्राफी जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि बालमुकुन्द कोगटा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को कॉपियां एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर शिविर प्रभारी सरिता जैन, सह प्रभारी रेखा भंसाली, शाखा सचिव विमल कोठारी, वित्त सचिव पंकज पीपाड़ा, ‘एक शाखा–एक गांव’ प्रभारी एस. एन. जोशी, एस. एस. चौधरी, विमल भंसाली, बालमुकुन्द जागेटिया, शाहबशरण जे. आचार्य, बुद्धि प्रकाश पारीक, अनिल कुमट, महिला सहभागिता संयोजक रेखा पोखरणा, मधु कोगटा, लेखा आचार्य, अंकिता धनोपिया सहित परिषद् के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर में नीलम सोनी, आरती अरोड़ा, ऐश्वर्या जैन एवं प्रियंका कुमावत ने विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की ओर से अनिता जैन, रीतु शर्मा, संजु शर्मा, ललिता टेलर, सुनीता चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव विमल कोठारी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page