17 June 2026

ठिकाना गिरवर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर राजपूत सरदारों ने दिया गाँव-गाँव आमंत्रण

0
IMG-20260616-WA0004

आसींद 16 जून (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) मेवाड़ की सीमा पर स्थित ऐतिहासिक ठिकाना “गिरवर” में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती एवं ऐतिहासिक हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ के पावन उपलक्ष्य में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तिथि ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष तृतीया वि.सं. 2083, दिनांक 17 जून 2026 को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर क्षेत्र के राजपूत सरदारों और प्रबुद्ध जनों द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कर आमंत्रण दिया जा रहा है।गाँव-गाँव पहुँचकर राजपूत सरदारों से किया संपर्कसमारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में सघन दौरा किया गया।

इस कड़ी में भेरूखेड़ा, मुरायाला, नाहरगढ़, काणिया, जालिया 2, खेजड़ी, अंताली, और खारी का लांबा आदि गाँवों में स्वयं पहुँचकर राजपूत सरदारों से आत्मीय मुलाकात की गई और उन्हें समारोह में पधारने का सादर आमंत्रण दिया गया। इसके साथ ही ठिकाना नगर, फलांमादा, बडाली (Bdali) और गगेड़ा में भी व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर आमंत्रण पत्र सौंपे गए।सैकड़ों गाँवों में फोन के माध्यम से भी दिया न्योताभौगोलिक दूरी को देखते हुए डिजिटल माध्यम से भी समाज बंधुओं को जोड़ा जा रहा है। क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रों जैसे विजयनगर, गुलाबपुरा, बाड़ी, केसरपुरा, गगेड़ा, शेरगढ़, कुंड का लांबा, शिखरानी, रूपाहेली, कीराप, जामोला, सापोला, आजाद नगर और भीमलात सहित कई अन्य गाँवों में फोन के माध्यम से समाज के गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।समारोह में शिरकत करेंगी क्षेत्र की प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक विभूतियाँ, इस गरिमामयी मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अतिथि शामिल होने जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:जब्बर सिंह सांखला (विधायक, आसीन्द)वीरेन्द्र सिंह कानावत (विधायक, मसूदा)कृष्णा सिंह राठौड़ (प्रधान, हुरड़ा)सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (प्रधान प्रतिनिधि, मसूदा)करतार सिंह राठौड़ (पूर्व चेयरमैन, गुलाबपुरा)हनुमन्त सिंह राठौड़ (पूर्व जिला परिषद सदस्य)दिलीप सिंह राठौड़ (सरपंच प्रतिनिधि)राघवेन्द्र सिंह राठौड़”द्वंद्व कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए।तू भी राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।।”

समस्त राठौड़ परिवार एवं समस्त ग्रामवासी गिरवर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस महा-समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र के क्षत्रिय समाज और राष्ट्रभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों और राष्ट्रभक्तों से इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page