14 June 2026

मुमुक्षु श्री महावीर जी कोटड़िया की भागवती दीक्षा 17 जून को अजमेर में होगी सम्पन्न

0
Screenshot_2026-06-14-18-46-06-58_7352322957d4404136654ef4adb64504

बिजयनगर 14 जून (केकड़ी पत्रिका/ तरन दीप सिंह) नानकराम जी महाराज साहब की मूल परम्परा में एक नए अध्याय का शुभारंभ होने जा रहा है। कलिकाल कल्पतरु देवस्वरूप महामहिम आचार्य सम्राट हंगामी लाल जी महाराज के आजीवन चरणोपासक परम श्रद्धेय आचार्य सम्राट अभय मुनि जी महाराज एवं आदि ठाणा-3 के पावन सानिध्य में मुमुक्षु श्री महावीर जी कोटड़िया की भागवती दीक्षा आगामी 17 जून को अजमेर में सम्पन्न होगी।गुरुभक्तों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जून से होगा तथा 17 जून को दीक्षा महोत्सव के साथ इसका समापन होगा। दीक्षा समारोह को लेकर समाज एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है।धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-साध्वीवृंद, श्रावक-श्राविकाएं एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दीक्षा महोत्सव के साक्षी बनेंगे। यह दीक्षा समारोह आध्यात्मिक साधना, त्याग और संयम की परम्परा को आगे बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर माना जा रहा है।गुरुभक्तों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page