20 May 2026

अति प्राचीन हनुमान मंदिर तुलसीदास जी की बावड़ी पर आयोजित श्री राम महायज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय

0
IMG-20260520-WA0014

बघेरा 20 मई (केकड़ी पत्रिका ) निकटवर्ती ग्राम काबरिया स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर तुलसीदास जी की बावड़ी पर आयोजित श्री राम महायज्ञ का आज दूसरा दिन था। इस दौरान प्रधान कुंड की बोली जगदीश घीसालाल धाकड़ सरवाल ने 71,000 रुपये में लगाई। यज्ञ में कुल 45 जोड़ों ने हवन में भाग लिया।


भारतीय सेना में राजगुरु पंडित महावीर प्रसाद मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन की शुरुआत गणेश वंदना और पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद ग्राम देवता और मुख्य देवता को समर्पित हवि (आहुति) दी गई, जिसमें विशेष घृत, लकड़ी, जौ और जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया गया। इस दौरान हनुमान जी का विशेष अनुष्ठान भी संपन्न हुआ।
महायज्ञ के साथ-साथ सात दिवसीय भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और उनके जीवन का वर्णन किया गया। रात्रि में रामायण का मंचन भी किया जाता है।


सनातन धर्म में यज्ञ को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान माना जाता है। इसमें देवपूजन, बड़ों का सत्कार, दान और अग्नि में आहुति देना शामिल है। अग्नि में हवन सामग्री और घी की आहुति देकर देवताओं को प्रसन्न किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page