एमएलडी समर कैंप सनशाइन हब 2026” गुरुवार से नए रजिस्ट्रेशन शुरू
केकड़ी 20 मई (केकड़ी पत्रिका ) शहर के श्री मिश्री लाल दुबे मेमोरियल संस्थान, केकड़ी द्वारा संचालित एम.एल.डी. इंटरनेशनल अकादमी, पटेल मैदान में चल रहे “समर कैंप सनशाइन हब 2026” का आज पांचवा दिन था। आज आयोजित समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया। आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने रंग-बिरंगी पेपर डॉल बनाईं। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति एवं हाथों की कार्यकुशलता का विकास हुआ।
बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार सुंदर पेपर डॉल तैयार कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।वहीं अबेकस कक्षा में बच्चों को सिंगल डिजिट एडिशन सिखाया गया। प्रशिक्षिका सुश्री प्रगती जोशी ने बच्चों को अबेकस की सहायता से सरल एवं रोचक तरीके से जोड़ करना सिखाया। अबेकस बच्चों की मानसिक गणना क्षमता को बढ़ाने, एकाग्रता विकसित करने तथा गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करने में अत्यंत उपयोगी है। इसके माध्यम से बच्चे तेजी और एकाग्रता के साथ गणना करना सीखते हैं।समर कैंप की इन गतिविधियों से बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता कुमावत ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।विद्यालय में विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास हेतु तीन दिवसीय लिप्पन आर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बच्चों को मिट्टी, शीशों एवं सजावटी सामग्री की सहायता से सुंदर कलाकृतियाँ बनाना सिखाया गया। यह प्रशिक्षण तृप्ति नामा द्वारा दिया गया।आज विद्यार्थियों को न्यूज़पेपर डॉल निर्माण गतिविधि भी करवाई गई, जिसमें बच्चों ने पुराने समाचार पत्रों का पुनः उपयोग करते हुए आकर्षक डॉल एवं सजावटी वस्तुएँ बनाई।
इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास हुआविद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु कैलिग्राफी एवं मेहंदी गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सुंदर हस्तलेखन एवं आकर्षक मेहंदी डिज़ाइनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।कैलिग्राफी गतिविधि के दौरान बच्चों को “सुंदर लेखन ही व्यक्तित्व की पहचान है” का संदेश प्रशिक्षिका लवली जांगिड़ द्वारा दिया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न शैलियों में आकर्षक अक्षर बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सौंदर्यबोध एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों के गणितीय कौशल को विकसित करने हेतु “मानसिक गणित कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बच्चों को तेज एवं सरल गणना तकनीकों, मानसिक गणितीय तरकीबों तथा एकाग्रता बढ़ाने वाली गतिविधियों का प्रशिक्षण रविना जांगिड़ द्वारा दिया गया।
इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी गणना क्षमता को बेहतर बनाने का अनुभव प्राप्त किया।आज समर कैंप के टॉडलर्स ग्रुप में बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षिका रिया साहू ने बच्चों को “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” की अवधारणा से परिचित कराया गया तथा बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर और उपयोगी चीजें बनाना सिखाया गया।बच्चों ने उत्साहपूर्वक रंगीन कागज, पुराने डिब्बों एवं अन्य वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर आकर्षक क्राफ्ट तैयार किए।आकर्षित फेन तैयार किए।गतिविधि के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित हुई। साथ ही बच्चों ने सीखा कि अनुपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग कर उन्हें उपयोगी बनाया जा सकता है। योग सत्र में बच्चों को ताड़ासन, ब्रिज पोज़ तथा पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षिका दक्षता शर्मा ने बच्चों को योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ, लचीला एवं मन को शांत रखने के महत्व के बारे में सरल तरीके से समझाया।
बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ योगाभ्यास किया।इसके साथ ही मंत्र उच्चारण सत्र में बच्चों ने “राम रामेति रामेति” एवं गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया। मंत्रोच्चारण से बच्चों में एकाग्रता, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का विकास हुआ। पूरे वातावरण में भक्तिमय और सकारात्मक माहौल बना रहा।समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे अनुशासन, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सीख सकें।प्रशिक्षकों ने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता और रिसाइक्लिंग का महत्व भी सिखाती हैं। समर कैंप में बच्चों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही।