3 May 2026

गौ सेवा के साथ मनाया गया अशोक गहलोत जी का 75 वा जन्मदिवस,

0
IMG-20260503-WA0009

बिजयनगर 03 मई (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के 75 वा जन्मदिवस के अवसर पर गौ सेवा का आयोजन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत सिंह टुटेजा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ आमजन भी गहलोत जी के सादगी के कायल है। नेताओं ने गौशाला में गायों को चारा खिलाकर सेवा भाव से जन्मदिवस मनाया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंचायती राज संगठन हरीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा हर वर्ष जनसेवा और गौसेवा के माध्यम से इस दिवस को विशेष रूप से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देता है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ) विपुल सोमानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तरुण कच्छावा,RGPRS जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर राव, RGPRS जिला महासचिव महावीर जी नाबेडा, पूर्व पार्षद गोपाल स्वरूप कुमावत, ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद अनिल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विधि विभाग एडवोकेट अशोक उपाध्याय, खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला महासचिव विजय जॉर्ज, एस सी विभाग के जिला महासचिव सुनील नायक, एस सी विभाग जिला सचिव सरवन नकवाल, कांग्रेसी नेता जाफर, समीर मोहम्मद, सैयद साकिर अली, नरेंद्र पवार, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला सचिव आरिफ रंगरेज, पूर्व ओबीसी विभाग जिला सचिव लोकेंद्र सिंह, आशीष मैसी, राहुल माली, सोहेल मोहम्मद, हरमीत सिंह, राहुल सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page