2 May 2026

वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी बने नरेश कुमावत,विद्यालय में हुआ अभिनंदन

0
IMG-20260502-WA0011

कुशायता 02 मई (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत मुख्यालय गोराधा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोराधा में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सूरजपुरा निवासी नरेश कुमार कुमावत को शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालयिक संवर्ग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया।

पदोन्नति के बाद विद्यालय परिसर में उनका माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।जानकारी के अनुसार संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा अजमेर द्वारा आयोजित डीपीसी में वरिष्ठ सहायकों का चयन कर उन्हें सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया। आदेशानुसार नरेश कुमावत को मौजूदा कार्यस्थल पर ही पदोन्नति देते हुए कार्य ग्रहण कराया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य हंसराज मीणा द्वारा उन्हें नए पद पर कार्यभार ग्रहण करवाया गया। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय क्षेत्र में पहली बार सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर नियुक्ति होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा और कुमावत को बधाइयां दी गईं।

इस दौरान मुंह मीठा कराकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हंसराज मीणा, व्याख्याता सुमित कुमार, चेतन कुमार रेगर, वरिष्ठ अध्यापक योगेश कुमार यादव, घीसालाल मीणा, हजारीलाल मीणा, हीरालाल मीणा, बनवारी गुर्जर, मुकेश जांगिड़, कनिष्ठ सहायक हेमराज तेली, अंकित विजय, अध्यापिका सोनिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page