अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी श्री चंद्रशेखर भण्डारी ने पुलिस थाना बोराड़ा का किया निरीक्षण।
केकड़ी 24 मार्च (केकड़ी पत्रिका) जिला कलक्टर केकड़ी श्री चंद्रशेखर भण्डारी ने पुलिस थाना बोराड़ा का किया निरीक्षण। थाने का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एसएचओ को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान थाने के भवन, मालखाने व विभिन्न पंजिकाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाने में पड़ी सामग्री के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए और नाकाबंदी, निरीक्षण जैसी गतिविधियों में अधिक दक्षता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएचओ से कहा कि अपने क्षेत्राधिकार के हथियार अनुज्ञापत्राधारकों की जानकारी का उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय की जानकारी से मिलान करें और जिन लाइसेंस धारकों ने अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया है, उनका लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करें।
