सोशल मीडिया आश्रम सावर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 15 मार्च को
सावर 13 मार्च (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) एक छोटी सी पहल और सफल प्रयास के उद्देश्य से सोशल मीडिया आश्रम सावर के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा।आश्रम के प्रभारी राजभाई ने बताया कि यह रक्तदान शिविर 15 मार्च को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। शिविर की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
यह शिविर देवली–कोटा रोड स्थित सावर में सोशल मीडिया आश्रम सावर, नापाखेड़ा के बीच आयोजित किया जाएगा। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी युवाओं व नागरिकों को इस शिविर में भाग लेकर रक्तदान करना चाहिए।