5 March 2026

साहू समाज नवयुवक मंडल ब्यावर की बैठक में कार्यकारिणी घोषित, घूमर गैर संयोजक के लिए ₹1.25 लाख की बोली

0
IMG-20260305-WA0004

ब्यावर 05 मार्च (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) श्री साहू समाज नवयुवक मंडल ब्यावर की एक जनरल मीटिंग राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुखदेव जी साडिया को मीटिंग का अध्यक्ष बनाया गया तथा नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक के दौरान समाज के प्रमुख आयोजन घूमर गैर के संयोजक की भी घोषणा की गई। इस दौरान समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर बोली में भाग लिया। नवयुवक मंडल के इतिहास में पहली बार युवाओं ने उत्साह के साथ अपनी-अपनी बोली बढ़ाते हुए कार्यक्रम के प्रति अपनी भागीदारी और समर्पण का परिचय दिया।अंत में घूमर गैर के संयोजक के रूप में लक्षराज (लक्ष्मण) जी पंचोली (बांझाकुडी, बैंगलोर वाले) तथा साहू सेना ब्यावर के जिला अध्यक्ष विजय जी बातरा के नाम यह बोली ₹1,25,000 (अक्षरे एक लाख पच्चीस हजार रुपए) में तय की गई।इस अवसर पर साहू समाज नवयुवक मंडल ब्यावर के अध्यक्ष जोंटी आसरवा सहित उनकी समस्त कार्यकारिणी एवं साहू समाज के अनेक युवा उपस्थित रहे। बैठक में समाज के कार्यक्रमों को और अधिक भव्य व सफल बनाने पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page