21 July 2026

सोकिया का खेडा में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य शुरू

0
IMG-20260301-WA0006

कुशायता 01 मार्च (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय क्षेत्र के गाँव सोकिया का खेड़ा में रविवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ठेकेदार द्वारा नालों की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। लंबे समय से जमे कचरे व गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।वार्ड पंच आशा देवी वैष्णव, ओम प्रकाश मीणा, राजू मीणा, काना राम मीणा, बाबू मीणा, ईश्वर मीणा एवं गोपाल मीणा ने बताया कि रविवार को सोकिया का खेड़ा सहित सभी मोहल्लों में नालों की व्यापक स्तर पर सफाई करवाई गई।

सफाई कार्य के दौरान श्रमिकों द्वारा नालों में जमे कीचड़ व कचरे को बाहर निकालकर उचित स्थान पर डलवाया गया, जिससे ग्रामीणों को गंदगी व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।इस दौरान उपसरपंच लाडू राम मीणा, सोहन मीणा, ग्राम पंचायत गोरधा के विकास अधिकारी किशन माली एवं प्रशासक पपिता देवी मीणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए नियमित साफ-सफाई की मांग की है, ताकि गांव में स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page