एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फाग महोत्सव 2026 बड़े धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया
केकड़ी 26 फरवरी (केकड़ी पत्रिका) शहर में गुरुवार को श्री मिश्रीलाल दुबे शिक्षण संस्थान केकड़ी के अंतर्गत संचालित एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फाग महोत्सव 2026 बड़े धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया। बीएससी बीएड तृतीय की छात्रा अध्यापकों द्वारा महाविद्यालय के द्वार पर तिलक लगाकर आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि केकड़ी के उद्यमी शिवरतन जी मूंदड़ा का संस्था के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ अविनाश दुबे उपनिदेशक अनिरुद्ध दुबे प्रतिभा दुबे आकांक्षा दुबे व उद्यमी श्रीमती सरिता मुंदडा नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील साहू गणमान्य नागरिक आशीष जी मूंदड़ा ब्रजराज जी सुभाष जी भाल का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा व्याख्याता ब्रह्मानंद शर्मा व भागचंद विजय द्वारा किया गया।म्यूजिक टीचर मुरली बारेठ एवं लक्ष्मी और ग्रुप द्वारा गणेश वंदना एवं भैरव वंदना प्रस्तुत की गई।सभी आगंतुको का सब्जी की माला, टॉप,मुकुट, विचित्र चश्मा व मुंह में भोपू भेंट करके स्वागत किया एवं राजा व महाराजाधिराज की उपाधियां दी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा अध्यापिकाओं द्वारा होली, कान्हा व राधा के गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसमें मुस्कान बीए बीएड थर्ड ने कान्हा विनोद की, गुनगुन एंड पार्टी शिक्षा शास्त्री ने पैरोडी, ममता लोहार बीएड फर्स्ट ने पैरोडी, सावित्री जीएनएम प्रथम ओ रंग दे, सुनीता बीएड फर्स्ट ईयर ने रास रचे काना, अंशु और ग्रुप बीए बीएड सेकंड ने पैरोडी, रीना एवं खुशी बीएससी बीएड सेकंड ने पैरोडी, सुमन उदय जीएनएम प्रथम वर्ष ने खड़ी खड़ी क्यों हाले रे, पूजा प्रजापत एवं ग्रुप बीएससी बीएड फर्स्ट ने पैरोडी, कशिश और ग्रुप बीएससी बीएड थर्ड ने सुन लो मारा साहिबा, पुष्पा शिक्षा शास्त्री प्रथम वर्ष ने वो कृष्णा है, अक्षित जैन बीएससी बीएड थर्ड ने पैरोडी घोड़ी मारी चिरमी, कौशल माली बीएड फर्स्ट ने रंग मत डाले गाने पर, अनीता एवं अक्षिता गौतम बीए बीएड सेकंड ने होली आई, रीना जीएनएम फर्स्ट ने गाना मां तू कितनी अच्छी है गाकर, खुशी वैष्णव बीएड फर्स्ट ईयर ने रास रचाया, लीला एवं कृष्ण ने पैरोडी सररर घूमे, सुमन चौधरी ने उड उड रे मारा काला रे कागला, नीतू कंवर जीएनएम फर्स्ट पैरोडी राजस्थानी सॉन्ग, अनीता खुशी एवं कोमल जीएनएम सेकंड ने बोलो तारारारा, खुशी और ग्रुप ने पैरोडी पर मनमोहन प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में व्याख्याता दीपक भारती महावीर वर्मा रामलाल माली रामलाल खटीक सोनू कुमार खटीक रामप्रसाद साहू विनोद पांचाल रेखा कंवर सीमा पांचाल प्रिया जैन रजनी चौहान निर्मला वैष्णव ने सहयोग किया अंत में प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने सभी का धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी, मुस्कान, अनीता, भावना एवं कीर्ति ने किया।